Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सादाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को 197 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को ग्राम कजरौठी से गिरफ्तार किया गया है । जिसका नाम मुकीम उर्फ नेहना पुत्र रशीद खाँ निवासी ग्राम ऊंचा गांव थाना सादाबाद जनपद हाथरस है। जिसके कब्जे से 197 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम थाना प्रभारी श्री योगेश कुमार मय टीम थाना सादाबाद जनपद हाथरस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *