Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

1 65

UP/Hathras; जागरूक करती मिशन शक्ति टीम हाथरस। मिशन शक्ति फेस-6.0 के तहत हाथरस पुलिस की सभी थानों की टीमों ने शहर, कस्बों और गांवों के साथ मंदिरों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।पुलिस टीमों ने महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न पर बिना भय के शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और अनजान लिंक से बचने की सलाह दी। अभियान में महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *