UP/Hathras; गिरफ्त में आरोपी हाथरस। हाथरस गेट पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दादनपुर मोड़ के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बाइक मेरठ से चोरी कर बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत निवासी कुवरपुर नगला बांस, थाना चंदपा और इन्द्र कुमार निवासी तुगलकाबाद एक्सटेंशन, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अजीत के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में थाना हाथरस गेट पर मुकदमा संख्या 420/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(2)/317(5) में अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना और एंटी थेफ्ट टीम के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार शामिल रहे।
Hathras;चोरी की बाइक समेत दो वाहन चोर गिरफ्तार
Recommendation for You

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…

UP/Hathras; सुमित्रा रसोई में जन्मदिवस मनाते दंत चिकित्सक डॉ. नवनीत अग्रवालहाथरस। शहर के कमला मार्केट स्थित…












