UP/Hathras; सुमित्रा रसोई में जन्मदिवस मनाते दंत चिकित्सक डॉ. नवनीत अग्रवालहाथरस। शहर के कमला मार्केट स्थित दंत चिकित्सक डॉ. नवनीत अग्रवाल ने रविवार को अपना जन्मदिन गौशाला रोड स्थित सुमित्रा रसोई में जरूरतमंदों की सेवा कर मनाया। उन्होंने पारंपरिक जश्न और दिखावे से दूर रहकर जन्मदिन को समाजसेवा के लिए समर्पित किया। इस दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया और मानव सेवा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. नवनीत अग्रवाल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे परोपकार और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायक मिसाल बताया। इस अवसर पर डॉ. अमित भार्गव, जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद हाथरस, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मोहित अग्निहोत्री, निहाल पाठक, हर्षवर्धन राघव और पीयूष भूषण सहित अन्य सहयोगियों ने सहभागिता की। सभी ने डॉ. नवनीत अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।-
Hathras;जरूरतमंदों की सेवा कर मनाया डॉ. नवनीत अग्रवाल ने जन्मदिन
Recommendation for You

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…













