Breaking News
Hathras;संदिग्ध परिस्थिति में ई-रिक्शा पर मिला दिव्यांग का शव, फैली सनसनी Hathras; सासनी में अपराध और हादसों का सिलसिला, तीन दिन में चार मामले दर्ज पिता-पुत्र की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट, कार चोरी और मारपीट की घटनाएं भी आईं सामने Hathras;जगदीश कुशवाहा बने जन अधिकार पार्टी के नए जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात Hathras;अनियंत्रित बाइक फिसलने से युवक घायल, हायर सेंटर रेफर Hathras;पालिका अध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल होने पर व्यापारियों ने किया स्वागतढोल-नगाड़ों के बीच फूलमालाएं पहनाकर किया सम्मान, शहर के विकास और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;जगदीश कुशवाहा बने जन अधिकार पार्टी के नए जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात

1 47

UP/Hathras; जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा  राष्‍ट्रीय अध्‍यक्षा श्रीमती शिवकन्‍या से शिष्‍टाचार मुलाकात करते हुएहाथरस। गांव नया नगला निवासी जगदीश कुशवाहा को जन अधिकार पार्टी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त हाथरस जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने नई दिल्ली लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
श्री कुशवाहा की इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हाथरस जिले में पार्टी संगठन के विस्तार, आगामी रणनीतियों और स्थानीय जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर बेहद महत्वपूर्ण एवं विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नए जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को धरातल पर मजबूत करने के निर्देश दिए। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई इस बड़ी जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उनका मुख्य उद्देश्य हाथरस के प्रत्येक क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और आम जनता, किसानों एवं शोषित वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनहित के कार्यों के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *