UP/Hathras; मार्च में शामिल सपाई हाथरस।समाजवादी पार्टी के ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिला कार्यालय से पैदल मार्च निकालकर कार्यकर्ता अलीगढ़ रोड स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचे और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग को लेकर निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने तहसील सदर पहुंचकर नायब तहसीलदार शिवकुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, बिना प्रक्रिया नाम न हटाने, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग की गई। प्रदर्शन में धीरज पांडेय, बनी सिंह बघेल, मोहर सिंह, चौधरी भाजुद्दीन, साकेत, मलिक यादव, रामनारायण काके, नीरज कंडेरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
Hathras; सपा ने निकाला पैदल मार्च, निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका
Read Also
Recommendation for You

UP/Hathras; जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेलहाथरस।त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने जनपद में…

वरिष्ठ पत्रकार नीरज चक्रपाणि को सम्मानित करतीं सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर UP/Hathras। 115वें लक्खी मेला…

UP/Hathras; कार्यक्रम को सम्बोधित करते ब्रजेश वशिष्ठहाथरस। 115वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव के मेला…

UP/Hathras; सीएचसी में सोमवार की देर शाम निरीक्षण करते एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार हाथरस। स्वास्थ्य सेवाओं…










