UP/Hathras; घायल अस्पताल में इलाज कराते हुए हाथरस।सासनी कोतवाली क्षेत्र के गदाखेड़ा गांव के निकट दोपहर तीन बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें तीनों बाइक चालक घायल हो गए और उनकी बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा है।बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, जसराना गांव के अरमान और दीपक अपनी बाइक से सासनी आ रहे थे। उधर अलीगढ़ निवासी सोनू पुत्र सूरजपाल सासनी से गांव विघैपुर जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही दोनों बाइकें गांव गदाखेडा के निकट पहुंची तो आमने-सामने से टकरा गई। जिससे दोनो बाइकों के सवार सड़क पर गिकरकर घायल हो गये। बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और लोगों की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
Hathras;दो बाइकें टकराईं, तीन लोग घायल
Recommendation for You

UP/Hathras; जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेलहाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनसामान्य की…













