Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सरकारी स्कूल के बच्चों ने रचा पहलीबार इतिहास

राष्ट्रीय स्तर पर स्काउट गाइड ने किया प्रतिभाग

सासनी। भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन लखनऊ में हो रहा है। जिसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल आनंदीबैन की उपस्थिति में किया। जनपद के सरकारी स्कूल के बच्चों ने इतिहास रचते हुए पहली बार राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग किया।
यह जानकारी देते हुए जिला स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें वावन देशों से आये स्काउट गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें जनपद हाथरस से गाइड दीक्षा, पीएम श्री संविलियन विद्यालय बिजलीघर सासनी ने जिला गाइड कैप्टन डॉ. सतना एवं स्काउट कुलदीप, संविलियन विद्यालय समामई सासनी ने जिला स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह की मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर जंबूरी में प्रतिभाग किया। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने स्काउट गाइड को समर्पित अपनी पुस्तक श्स्काउटिंग आत्म विकास से राष्ट्र विकास तक की दस प्रतियाँ मंच को भेंट की। जंबूरी का समापन माननीय राष्ट्रपति महोदया द्रोपदी मुर्मू जी अंतिम दिन करेंगी। दीक्षा और कुलदीप इससे पूर्व जिला स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में स्काउट गाइड के तीनों सोपान उत्तीर्ण कर चुके हैं। बच्चे पहली बार आँखों से अपने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को देखकर काफी खुश हुए। स्काउट गाइड ने पायनियरिंग प्रदर्शन किया एवं गैजेट्स बनाये तथा विभिन्न राज्यों से आए स्काउट गाइड से उनके रहन-सहन जीवन शैली एवं जैव विविधताओं की जानकारी प्राप्त की। इस जंबूरी में वावन देश से आए लगभग चालीस हजार स्काउट गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। बच्चों के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती एवं खंड शिक्षा अधिकारी सासनी अखिलेश प्रताप सिंह ने बधाई दी। कुलदीप एवं दीक्षा के पिता सुमित कुमार एवं श्री कृष्ण ने जिला स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बच्चे पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं इससे पूर्व कई बार बच्चे राज्य स्तर पर चयनित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *