UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले दो नाबालिग भाइयों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पिता की डांट से नाराज होकर 13 और 7 वर्ष के दोनों बच्चे साइकिल से अलीगढ़ से जौनपुर स्थित अपने दादा के पास जाने के लिए घर से निकल आए थे।17 अक्टूबर को हाईवे पर काफी देर से अकेले खड़े बच्चों को देखकर एक ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बच्चों को थाने ले आई। मिशन शक्ति टीम ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें भोजन-पानी उपलब्ध कराया। बच्चों की पहचान अभिनव और अक्षत, निवासी क्वार्सी, अलीगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हाथरस पुलिस का आभार जताया।
Hathras;नाराज होकर घर से निकले दो बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
Recommendation for You

UP/Hathras; सुमित्रा रसोई में जन्मदिवस मनाते दंत चिकित्सक डॉ. नवनीत अग्रवालहाथरस। शहर के कमला मार्केट स्थित…













