Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जनपद के अधिकारियों थाना प्रभारियों ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखते हुए जुमे की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराया

कोतवाली सदर व थाना हाथरस गेट क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को चेक कर दिए दिशा निर्देश

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा व जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर एवं पर्याप्त पुलिस प्रबंधन के साथ तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखते हुए जुमे की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हाथरस गेट क्षेत्र स्थित श्रीनगर मस्जिद व थाना कोतवाली स्थित मधुगढी मस्जिद का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्युटी पर लगे पुलिस बल को चैक किया गया । इस दौरान उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ,क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायण , प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर,प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में प्रत्येक थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया । नमाज से पूर्व व नमाज के दौरान लगातार ड्रौन कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने से बचा जा सके । जनपद मे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुम्मे की नमाज सकुशल सम्पन्न करायी गई ।पुलिस बल की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद के सभी मस्जिदों पर स्थानीय लोगों द्वारा शान्ति से नमाज पढी गई । नमाज सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी से अपील की गई कि किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य ना करे, जिससे जनपद में अमन चैन सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो । किसी भी प्रकार की अफवाह ना फैलायें, अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *