Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सजा बाजार, उमड़ रहे खरीदार, कपड़ा और खान-पान के सामान की भी हो रही खरीदारी

हाथरस। 31 मार्च या एक अप्रैल को ईद की नमाज ईदगाह पर सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। सभी ईदगाह के भीतर ही नमाज अदा करेंगे। इस बार हााफिज इनाम साहब नमाज अदा कराएंगे। जुमा अलविदा की नमाज के बाद अब मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की खरीदारी में जुट गए हैं। शहर के कपड़ा बाजार में खरीदारों की खास रौनक नजर आ रही है। लोग त्योहार के पकवानों के लिए खाने-पीने का सामान भी खरीद रहे हैं। ईदगाह व मस्जिदों में नमाज की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पकवानों के लिए लोग मैंदा, सूजी, चावल, सूत फैनी, सेवई और खाने-पीने की दूसरी चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। शहर के मधुगढ़ी, लाला का नगला, नाई का नगला, किला गेट, सीयल खेड़ा, रमनपुर, कैलाश नगर, गिजरौली आदि इलाकों में ईद की तैयारियों की हलचल दिखाई दी। लोग घरों की सफाई और साज-सज्जा में जुटे रहे। शहर के बैनीगंज, रामलीला मैदान, बागला मार्ग, मोती बाजार, नयागंज, कमला बाजार और सरक्यूलर रोड आदि इलाकों में लोग कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। बच्चे, महिला, बुजुर्ग और नौजवान, सभी अपने लिए दुकानों पर कपड़े पसंद करते नजर आए। खरीदारी का यह सिलसिला इन-दिनों देर रात तक चल रहा है। खरीदारों की भीड़ को देखते हुए दुकानें भी देर रात तक खुल रही हैं।


हाफिज इनाम अदा कराएंगे ईद की नमाज

हाथरस। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने बैठक कर ईद की नमाज के संबंध में कुछ अहम निर्णय लिए हैं। सदर राहत अहमद कुरैशी, इरफान कुरैशी, हाजी सलीम काजी एवं जनरल सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा ने बताया कि 31 मार्च या एक अप्रैल को ईद की नमाज ईदगाह पर सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। सभी ईदगाह के भीतर ही नमाज अदा करेंगे। इस बार हााफिज इनाम साहब नमाज अदा कराएंगे। गौरतलब है कि पिछले वर्ष नमाज अदा कराने को लेकर ईदगाह में विवाद हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *