Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

आबकारी टीम ने ढा़बा से बरामद किए अवैध शराब के 21 पौवे व एक को पकडा़

हाथरस। अलीगढ़ प्रभार अवैध शराब निर्माण,बिक्री, परिवहन , भंडारण, अपमिश्रण, ओवर रेटिंग के प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में जनपद में आबकारी टीम एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में विभिन्न होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट आदि की सघन तलाशी ली गई । इस दौरान कैलोरा चौराहे के समीप पंकज ढाबा से 21 पौवे अवैध मदिरा की बरामदगी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग थाना हाथरस जंक्शन में पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक सदर, अच्छे लाल मिश्र आबकारी निरीक्षक सासनी मय आबकारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *