हाथरस। मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। युवक ने बादामी रंग का पुराना लोअर और मटमैले रंग की टी शर्ट पहन रखी थी। सहपऊ क्षेत्र के गांव जलेसर रोड (मानिकपुर) से गुजरने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर बीती देर रात एक मालगाड़ी की चपेट में आकर 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा है। युवक ने बादामी रंग का पुराना लोअर और मटमैले रंग की टी शर्ट पहन रखी थी। मानिकपुर चौकी इंचार्ज एसआई कृष्णकुमार ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।
मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
Recommendation for You

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…













