Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सादाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को कुरसण्डा के पास से नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । जिसका नाम सुरेन्द्र सिंह उर्फ बबलू पुत्र फौरन सिंह निवासी ग्राम छावा थाना सादाबाद जनपद हाथरस है।
जिसके कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राघव मय टीम थाना सादाबाद जनपद हाथरस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *