Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

थाना चन्दपा क्षेत्रान्तर्गत HP पेट्रोल पम्प के सामने ग्राम मीतई के पास एक युवती के साथ ऑटो में घर जाते समय हुई मारपीट व अभद्रता की घटना से सम्बन्धित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी

ऑटो में घर जाते समय हुई मारपीट व अभद्रता की घटना से सम्बन्धित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक हाथरस की बाइट ।

➡️ कल दिनांक-03.03.2025 को 01 आरोपी प्रिंस तथा आज दिनांक 04.03.2025 को एक आरोपी आकाश गिरफ्तार किया गया व एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।

अवगत कराना है कि दिनांक 02.03.2025 को वादी द्वारा थाना चन्दपा पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उसकी बुआ की बेटी सादाबाद से थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत अपने घर जा रही थी, तभी ग्राम मीतई के पास उसी ऑटो मे बैठा एक अज्ञात व्यक्ति गाली गलौच कर रहा था । मना करने पर उसके द्वारा वादी की बहन के साथ घटना कर दी । उक्त सूचना के आधार पर थाना चन्दपा पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए युवती के साथ मारपीट करने करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 03.03.2025 को 01 आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार किया जा चुका है । उक्त घटना में पुलिस टीमों द्वारा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। जिसके क्रम में आज दिनांक 04.03.2025 को थाना चन्दपा पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है । उक्त के सम्बन्ध में थाना चन्दपा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-

  1. आकाश पुत्र सोरन सिंह निवासी ग्राम मीतई थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।
  2. एक बाल अपचारी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम-
प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह मय टीम थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *