Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

हाथरस ! पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों/स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री योगेन्द्र कृष्ण नारायण, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, महिला थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट, तलाब चौराहा आदि स्थानों पर भ्रमण किया गया । पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा दुकानदारों/व्यापारियों, स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया, आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई । सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाली जगह/मार्केट आदि स्थानों पर जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से चैकिंग करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *