Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा सम्पन्न करायी जा रही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं को सकुशल, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने

हाथरस। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा सम्पन्न करायी जा रही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं को सकुशल, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रथम पाली में चल रही परीक्षा के दृष्टिगत श्री हरप्रसाद मान सिंह इंटर कॉलेज नगला उम्मेद रुहेरी परीक्षा केन्द्र का जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ निरीक्षण कर यथास्थिति का जायजा लिया और केन्द्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिये।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र श्री हरप्रसाद मान सिंह इंटर कॉलेज नगला उम्मेद रुहेरी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापक से परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति के बारे में जानकारी कर सी०सी०टी०वी० कक्ष एवं अवशेष प्रश्न पत्रों के रखरखाव आदि की जांच की। उन्होंने कहा कि परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों का फोटोग्राफ प्रवेश पत्र में प्रिंट/चस्पा किए गए फोटोग्राफ्स से मेल नहीं खाता है तो उसकी जांच अवश्य करा लें। जांच के दौरान परीक्षार्थी के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति परीक्षा दे रहा है तो संबंधित के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी, परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित है, इसका पूर्णतः ध्यान रखा जाए, जिलाधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यों, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया। उन्होने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी निर्देशित किया कि उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्ति एवं व्यवस्था पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *