हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली कासगंज से भरतपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन अब फिर नियमित समय पर किया जाएगा। पिछले करीब एक माह से इस ट्रेन को एक घंटा 5 मिनट की देरी से संचालित किया जा रहा था। इससे अब यात्रियों को काफी राहत होगी। कासगंज से चलकर भरतपुर तक जाने वाली 55337 पैसेंजर ट्रेन का कासगंज से संचालन 17:30 बजे होता है। यह ट्रेन 18:56 बजे सिकंदराराऊ व हाथरस रोड होते हुए हाथरस सिटी पहुंचती है। पिछले एक माह से यह ट्रेन ट्रैक पर ब्लॉक होने के कारण कासगंज स्टेशन से 01 घंटा 05 मिनट देरी से चलाई जा रही थी। इस कारण यह सभी स्टेशनों पर देरी पहुंचती थी। इसे लेकर मुख्य रूप से दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब ब्लॉक समाप्त होने के बाद इस ट्रेन को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन के लिए कोई नया नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। अब यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय से ही संचालित की जाएगी।
देरी से चल रही ट्रेन फिर पुराने समय पर दौड़ेगी

Recommendation for You
मां सरस्वती सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में रामघाट रोड स्थित आभा रीजेंसी में होली मिलन…