Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हाथरस जंक्शन पुलिस ने एक अभियुक्त को 79 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को नगरिया की तरफ सडक सटे आम के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसका नाम धर्मेन्द्र सिंह पुत्र लालाराम निवासी ततारपुर थाना सासनी जिला हाथरस है। जिसके कब्जे से 79 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम थाना प्रभारी योगेश कुमार मय टीम थाना हाथरस जंक्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *