Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हसायन पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए दो पशु चोरों को किया गिरफ्तार, सात हजार की नगदी बरामद

हाथरस। 27 फरवरी को हरीसिंह पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम भिन्तर थाना हसायन द्वारा थाना हसायन पर सूचना दी कि 26 फरवरी की रात्रि में समय करीब एक बजे बजे वादी के घेर में बंधी 8 बकरियां अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है । वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के सम्बन्ध में थाना प्रभारी हसायन को निर्देशित किया गया । जिसके तहत शुक्रवार 28 फरवरी को थाना हसायन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर बकरी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले दो शातिर चोरों को गडौला रोड अण्डोली मोड के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिनके नाम अरविन्द पुत्र फुलवारी निवासी बपन्डई थाना हसायन, उमेश पुत्र पप्पू निवासी ग्राम बपन्डई थाना हसायन जनपद हाथरस है।जिनके कब्जे से चोरी की हुई बकरिया बेचने के उपरान्त मिले पैसो में से बचे रूपये सात हजार रुपए नगद बरामद हुए है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उनके द्वारा 26 फरवरी को ग्राम भिन्तर से आठ बकरी चोरी की थी, जिन्हें राह चलते लोगों को 28000/- रूपये में बेच दिया था । जिनमें से खर्च करने के उपरान्त बचे ₹7000 रूपये बरामद हुए है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण एक शातिर अपराधी हैं जो पूर्व मे भी जेल जा चुके है। अभि0 अरविन्द के विरूद्ध थाना हसायन में लूट, हत्या का प्रयास जैसी संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त उमेश के विरूद्ध थाना सिकन्द्राराऊ में चोरी, धोखाधडी जैसी संगीन धाराओं मे अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा मय टीम थाना हसायन जनपद हाथरस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *