जब हम स्वच्छता बनाए रखेंगे, तो न केवल हमारा स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि पूरे समाज और देश का भी स्वास्थ्य सुधरेगा : रेखा राणा
हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किया गया स्वच्छ भारत मिशन सकारात्मक परिणाम दे रहा है। इस मिशन के तहत शुक्रवार को आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था ने स्वच्छ जल और स्वच्छ मन कार्यक्रम के तहत कस्बा सादाबाद में स्थित ऐतिहासिक करबल नदी के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस आयोजन में सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया और कई घंटों मेहनत करके नदी के किनारों की सफाई की। उन्होंने एकजुट होकर गंदगी को इकट्ठा किया और उसे दूर नष्ट कराया। ऐसा करके आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था के पदाधिकारियों ने संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए भी आवश्यक है। आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के नेतृत्व में संस्था की जिलाध्यक्ष राखी देवी ने अपने संस्था के जिला महामंत्री पूनम वर्मा, ऊषा देवी, श्यामो देवी, पूनम देवी, जानू चौधरी, अनिल चौधरी आदि पदाधिकारियों के साथ मिलकर जनपद हाथरस के कस्बा सादाबाद की ऐतिहासिक करबल नदी पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाकर इकट्ठा गंदगी को नष्ट कराया। आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत यह अभियान चलाया गया है। जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने मिलकर, कस्बा सादाबाद की ऐतिहासिक करबल नदी पर किनारे पड़ी गंदगी व कचरे को साफ किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को देशभर में फैलाकर लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को समझाया है। महात्मा गांधी स्वच्छता को बहुत महत्व देते थे और कहा करते थे, स्वच्छता में भगवान का वास होता है। स्वच्छ जल से मन पवित्र होता है और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर हम बीमारियों से बच सकते हैं।
इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब हम स्वच्छता बनाए रखेंगे, तो न केवल हमारा स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि पूरे समाज और देश का भी स्वास्थ्य सुधरेगा। उनकी इस पहल से समाज में स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा मिले और लोग स्वस्थ जीवन जी सकें। इस अभियान ने न केवल सरोवर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी पैदा की। इस अवसर पर संस्थापक करतार सिंह ठाकुर, संस्थापक मनीष कौशिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना परिहार, प्रदेश महामंत्री दिनेश बघेल, जिलाध्यक्ष राखी देवी, जिला महामंत्री पूनम वर्मा, ऊषा देवी, श्यामो देवी, पूनम देवी, जानू चौधरी, अनिल चौधरी आदि पदाधिकारियों मौजूद थे।