हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना हाथरस जंक्शन का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ श्यामवीर सिंह, व थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन योगेश कुमार एवं चौकी प्रभारी व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें । सर्वप्रथम थाना हाथरस जंक्शन पर सलामी में लगी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी । वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखो/रजिस्टरों जैसे- त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, फ्लाईशीट रजिस्टर, महिला उत्पीडन रजिस्टर, हत्या बल्वा रोकथाम रजिस्टर, गुण्डा रजिस्टर इत्यादि को चैक कर हैड मोहर्रिर/कां0 क्लर्क को उनके रख-रखाव व समय से अभिलेखो/रजिस्टरों को अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर उपकरणों के उचित रखरखाव तथा कम्प्यूटर पर केस डायरी तथा जनसुनवाई पोर्टल, त्रिनेत्र एप्प, सीआईआर पोर्टल में फीडिंग एवं सीसीटीएनएस सम्बन्धी समस्त फार्म समय से फीड करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । साथ ही पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रार्थना पत्रों की फीडिंग करने तथा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लम्बित प्रार्थना पत्र एवं डायल 112 से सम्बन्धित इवेन्ट, आपरेशन पहचान के अन्तर्गत अपराधियों की डाटा फीडिंग आदि समय से फीड करने हेतु कां0 क्लर्क/कां0 सीसीटीएनएस को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क पर बने रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं ड्यूटीरत महिला आरक्षी एवं प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों के रखरखाव एवं साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तत्पश्चात मालखाना, हवालात, उ0नि0 कक्ष, बैरक, मैस आदि का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर भ्रमण के दौरान माल मुकदमाती के सही रख-रखाव हेतु तथा लावारिस वाहनो की नीलामी, MV ACT में सीज वाहनों के मालिकों से सम्पर्क कर जल्द से जल्द निस्तारित कराने हेतु एवं साफ सफाई के लिये निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पंजीकृत अभियोगो की विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण, मुकदमो में प्रभावी पैरवी, महिला सम्बन्धी अपराधो में त्वरित कार्यवाही, एन0सी0आर0 के प्रकरणो में प्रभावी कार्यवाही करते हुये सतर्क दृष्टि रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा जेल से छूटे हुये अपराधियों का सत्यापन/निगरानी एवं हिस्ट्रीशीटरों/पुराने अपराधियों के गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये निगरानी व पॉक्सो एक्ट के मुकदमो की प्रभावी पैरवी करते हुये साक्ष्यों को समयबद्ध न्यायालय में परीक्षण कराकर दोषियों को सजा दिलाने के सार्थक प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान आरक्षी गणों की उनकी बीट बुक को चैक किया गया तथा उनसे क्षेत्र के लाइसेंस धारक/हिस्ट्रीशीटर व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी की गयी एवं बीट बुक को कम्पलीट करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन को थाने पर आने वाले आगन्तुको की शिकायत बड़ी ही शालीनता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने हेतु तथा आगामी त्यौहारों को देखते हुए समुचित पुलिस व्यवस्थापन करने एवं नियमित रूप से बैक/एटीएम, वित्तीय एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की चैकिग करने व एन्टी रोमियो टीम को सक्रिय रखते हुए स्कूल,कॉलेज व संस्थानो पर चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को महिला सम्बंधी अपराधों को अत्यंत संवेदनशीलता से लेने हेतु हिदायत दी गयी ।
पुलिस अधीक्षक ने थाना हाथरस जंक्शन का किया वार्षिक निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









