हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक सादा समारोह में एक पुलिसकर्मी को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी के परिजन भी मौजूद रहे । अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मी मु0आ0 स0पु0 विजेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस विभाग में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वो का निर्वहन करते हुये अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मी द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभव को विस्तार से साझा किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियो से उनके पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए उनके आगामी जीवन की सुख शांति से व्यतीत किए जाने की कामना करते हुए, सकुशल सेवानिवृत होने पर बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि आपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया जिसके लिए पुलिस विभाग हमेशा आपका ऋणी रहेगा । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि पुलिस के अलावा भी अगर उनकी कोई समस्या हो, तो बेझिझक फोन के माध्यम से अथवा कार्यालय में आकर उन्हें अवगत कराएं । उनकी समस्याओं का यथार्थ संभव निदान का प्रयास किया जाएगा । साथ ही सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों से सेवानिवृत होने के बाद भी विभाग से जुडे रहने तथा स्वस्थ रहने हेतु अपने आप को व्यस्त रखने एवं नियमित दिनचर्या का पालन करने हेतु अनुरोध किया और कहा कि प्रसन्नता पूर्वक अपने जीवन को आगे बढ़ाएं । इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी के परिजनों के ऐसे अवसर पर आगमन का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया । पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मी को माल्यार्पण कर शॉल, प्रशस्ति पत्र दिया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई ।
पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त होने वाले मु0आ0 स0पु0 विजेन्द्र सिंह को दी विदाई
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









