हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना चंदपा का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मैस, थाना परिसर आदि का भ्रमण किया गया तथा सम्बन्धित को समुचित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय मे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा उनके द्वारा थाने के आगन्तुक रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर व अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया तथा रजिस्टरों को अध्याविधिक करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक चंदपा व मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा बताया गया कि थाने पर लम्बित विवेचनाओं का विधिक निस्तारण कराये एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें तथा क्षेत्र में अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करें, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की नियमित रूप से चेकिंग करें, सक्रिय/टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करें । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क को चैक किया गया एवं तथा थाने पर आने वाले आगन्तुको की आगन्तुक रजिस्टर में अंकन कर उनकी शिकायत बड़ी ही शालीनता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण एवं निस्तारण के उपरान्त फीडबैक भी लेने हेतु निर्देशित किया गया ।पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला हेल्प डेक्स का निरीक्षक कर महिला की समस्या का शीध्र ही समस्या का समाधान करने करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, महिला मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक करने तथा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया ।पुलिस अधीक्षक द्वारा चंदपा क्षेत्र मे सतर्क दृष्टि रखने हेतु एवं भीड़-भाड़,मार्केट वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों व एन्टी रोमियो टीम की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक चंदपा को दिए गए ।
पुलिस कप्तान ने थाना चंदपा का औचक निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









