Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

विशेष किशोर पुलिस इकाई व थाना एचटीयू मानव तस्करी रोधी जनपद की मासिक समीक्षा बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला का किया आयोजन

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित डीटीयू सभागार कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई व थाना AHT की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । बैठक/कार्यशाला के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी SPO अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी / विवेचक के समक्ष आ रही समस्याओं, पीडिता के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशामुक्त अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, मानव तस्करी, किशोरों के अधिकारों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुये नवीनतम संशोधान, नारी शक्ति, पोक्सो एक्ट के अभियोग पंजीकृत करने के 24 घण्टे के अन्दर CWC को सूचित करना, पोक्सो के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरा जाना, बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा निर्देश का पालन, जे०जे० एक्ट के अन्तर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि, न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारी सादे वस्त्र में आने, जे0जे0 एक्ट की धारा 24, पोक्सो तथा जुबेनाइल से सम्बन्धित अभियोगो में प्रेस विज्ञप्ति देते समय पीडिता/बाल अपचारी की फोटो व व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखा जाये आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी ।
उक्त बैठक/कार्यशाला में भानु प्रताप सिंह, श्रीमती बबीता अग्रवाल, मनोज शर्मा (CWC सदस्य), डा० ललित प्रताप सिंह (स्वस्थ विभाग), प्रेम सिंह (कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी) व विशेष किशोर पुलिस इकाई से उ0नि0 तेजवीर सिंह, थाना एएचटी से उ0नि0 श्री नरेन्द्र कुमार आदि एवं जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी / सहायक बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *