Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की भिड़ंत, एक की मौत, चार गंभीर घायल

हाथरस। वैगन आर कार में सवार पांच लोग शादी में जा रहे थे। रात में कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। जिससे कार चालक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बीती रात साढ़े दस बजे पुरदिलनगर- सिकंदराराऊ मार्ग पर नहर के निकट लोहे की सरिया लाद कर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की भिड़ंत हो गई। इससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को आगरा रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वैगन आर कार UP83BJ 2164 में सवार होकर फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर अंतर्गत छोटा लालपुर अस्फाबाद निवासी आनंदमोहन उर्फ आशु पुत्र अशोक, अर्जुन पुत्र केहरी सिंह, ओमबीर पुत्र रामबीर सिंह, योगेश पुत्र श्रीपाल सिंह व टिंकु पुत्र योगेंद्र सिंह शादी में फिरोजाबाद से अलीगढ़ के अकराबाद जा रहे थे। वैगन आर कार को 26 वर्षीय आनंदमोहन उर्फ आशु चला रहा था। रात्रि साढ़े दस बजे गाड़ी पुरदिलनगर में नहर पुल पर पहुंची तो सामने से लोहे की सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिससे आनंदमोहन उर्फ आशु की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कार सवार अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सिकंदराराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। गंभीर घायल अर्जुन को उसके साथी उपचार के लिए आगरा ले गए। मृतक आनंदमोहन उर्फ आशु के शव को हाथरस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *