Breaking News
Hathras;निमंत्रण में खाना खाने गए परिवार के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप Hathras;यूजीसी संशोधन अधिनियम के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने निकाली बाइक रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,ज्ञापन देते राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी  के सदस्य Hathras;संविधान दिवस पर बीएलएस स्कूल में कार्यक्रम, अधिकारियों ने दिलाई संविधान की शपथ,कार्यक्रम में मौजूद जिला व न्यायिक अधिकारी Hathras;ई रिक्शा-टाटा 407 की भिड़ंत, तीन की मौत, मां-बेटे समेत चार घायल, चार अन्य घायल मां-बेटे अलीगढ़ रेफर Hathras;मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 417 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, 40 मुस्लिम जोड़े भी शामिल,कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि व अधिकारी
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;निमंत्रण में खाना खाने गए परिवार के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

1 32

 

UP/हाथरस। सासनी क्षेत्र में एक समारोह में निमंत्रण पर खाना खाने गए परिवार के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना सासनी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, मोकेश कुमार निवासी सासनी ने बताया कि 23 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे उनके परिवार के बच्चे निमंत्रण में खाना खाने के लिए आशीर्वाद गार्डन के पास भूरे नगला पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने बच्चों के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसमें पीड़ित पक्ष के बच्चों को चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *