Breaking News
HATHRAS;सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों व बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, दिखाते जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल HATHRAS;सपा के सम्मान समारोह में जुटे सैकड़ों प्रजापति समाज के लोग, 2027 में पीडीए के साथ चलने का किया दावा HATHRAS;17 नवंबर से भाजपा चलाएगी मतदाता जोड़ो अभियान, छूटे पात्र मतदाताओं के भरवाए जाएंगे फार्म-6 HATHRAS;वरिष्ठ समाजसेवी पं. ऋषि कुमार कौशिक का निधन, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि Hathras;स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, राज नर्सिंग होम का ऑपरेशन थिएटर व प्रसव कक्ष सील, तीन पैथोलॉजी लैब भी बंद सिकंदराराऊ में बिना पंजीकरण ऑपरेशन और प्रसव कराने का मामला आया सामने, शहर में अपंजीकृत डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी कार्रवाई
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

HATHRAS;सपा के सम्मान समारोह में जुटे सैकड़ों प्रजापति समाज के लोग, 2027 में पीडीए के साथ चलने का किया दावा

1 26

UP/HATHRAS। सिकंदराराऊ  के  जीटी रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में प्रजापति समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों को फूलमाला और पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकीनंदन प्रजापति और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंचासीन अतिथियों का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता राकेश बघेल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में प्रजापति समाज बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज ने पीडीए के साथ खड़े होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बनाया है। उन्होंने भाजपा पर प्रजापति समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाज अब अपने सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीपी सिंह नेताजी ने की तथा संचालन सुशील यादव ने किया। इस दौरान ठाकुर दास, छेदेलाल प्रजापति, कुमरपाल सिंह, सत्यप्रकाश प्रजापति, समर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामखिलाड़ी, नेम सिंह, बच्चू सिंह, किरोड़ीलाल, राम सिंह, रूपराम, जयंती प्रसाद, अर्जुन सिंह, राकेश, सतीश, रघुवीर सिंह, बंगाली सिंह, भूरी सिंह, गेंदालाल, शिवकुमार और लवकुश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

White and Red Modern Simple Blood Donation Poster

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *