UP/Hathras-26 नवम्बर। संविधान दिवस के अवसर पर बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनपद न्यायाधीश विनय कुमार, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत छात्र-छात्राओं ने पौधे भेंटकर किया।इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान अंगीकृत किया गया था। संविधान केवल पुस्तक नहीं, बल्कि देश की पहचान, स्वतंत्रता, संप्रभुता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान सभा की चर्चाओं और संविधान निर्माण की प्रक्रिया को पढ़ने तथा उसके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras;संविधान दिवस पर बीएलएस स्कूल में कार्यक्रम, अधिकारियों ने दिलाई संविधान की शपथ,कार्यक्रम में मौजूद जिला व न्यायिक अधिकारी
Hathras;संविधान दिवस पर बीएलएस स्कूल में कार्यक्रम, अधिकारियों ने दिलाई संविधान की शपथ,कार्यक्रम में मौजूद जिला व न्यायिक अधिकारी
Recommendation for You

UP/Hathras। राष्ट्रीय संविधान दिवस पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा…













