Breaking News
Hathras;मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 417 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, 40 मुस्लिम जोड़े भी शामिल,कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि व अधिकारी Hathras;मथुरापुर में अंकुर कौशिक ने कराया पांच बेटियों का सामूहिक विवाह हाथरस में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और MRI सुविधा की मांग,  सौंपा ज्ञापन Harhras;समाज को एकजुट करते हैं धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन : श्वेता चौधरीसर्राफा एसोसिएशन के दीपावली मिलनोत्सव में पालिकाध्यक्ष ने की मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता, व्यापारियों ने किया स्वागत Hathras;मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को भाजपा ने चलाया जागरूकता अभियान,मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता करते पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;मथुरापुर में अंकुर कौशिक ने कराया पांच बेटियों का सामूहिक विवाह

2 4

सामूहिक विवाह में आशीर्वाद देते हुए

UP/Hathras। गांव मथुरापुर में सामाजिक सरोकार और बेटियों के सम्मान की मिसाल पेश करते हुए अंकुर कौशिक ने अपनी माता कुसुमा देवी के संस्कारों से प्रेरित होकर पांच बेटियों का सामूहिक विवाह कराया। समारोह में पांच जोड़े शिवा-अंजू, सुशील-अजली, जयपाल-मुस्कान, विजय-पूजा तथा अक्षय-ज्योति विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की गई। अंकुर कौशिक की इस पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है। उन्होंने पांच बेटियों का विवाह कराकर सामाजिक सहयोग, भाईचारे और बेटियों के सम्मान का संदेश दिया। आयोजन में दीपक कौशिक, शिवा कौशिक, माधव कौशिक, प्रशांत कौशिक, लालो उपाध्याय, अनिल पाठक, संजय ठाकुर, काका ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

1 29

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *