Breaking News
Hathras;मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 417 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, 40 मुस्लिम जोड़े भी शामिल,कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि व अधिकारी Hathras;मथुरापुर में अंकुर कौशिक ने कराया पांच बेटियों का सामूहिक विवाह हाथरस में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और MRI सुविधा की मांग,  सौंपा ज्ञापन Harhras;समाज को एकजुट करते हैं धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन : श्वेता चौधरीसर्राफा एसोसिएशन के दीपावली मिलनोत्सव में पालिकाध्यक्ष ने की मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता, व्यापारियों ने किया स्वागत Hathras;मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को भाजपा ने चलाया जागरूकता अभियान,मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता करते पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को भाजपा ने चलाया जागरूकता अभियान,मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता करते पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य

2 1

UP/Hathras। मतदाता जोड़ो विशेष अभियान के तहत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने शक्ति केंद्र सेकसरिया इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 273 पर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता की। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद कर पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और परिवार के सभी सदस्यों के मतदाता विवरण की जांच करने की अपील की।गौरव आर्य ने बताया कि नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म-8 तथा नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा जाता है। उन्होंने बताया कि 21 और 22 नवंबर को संबंधित बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे।उन्होंने नागरिकों से निर्धारित समय में बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जांचने तथा पात्र नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को अभियान में सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *