UP/Hathras। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर स्थित गांव नगला भूरा के निकट एक इलैक्ट्रिक ऑटो और टाटा 407 वाहन की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें मां और उसे बेटा को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है। गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार एक इलैक्ट्रिक ऑटो और टाटा 407 की गांव नगला भूरा के निकट आमने-सामने की भिडंत हो गई। घटना में तीन लोगों कीमौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना में इलैक्ट्रिक ऑटो के परखच्चे उड़ गये। घटना के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों तथा खेतों में काम कर रहे किसानो की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इस दौरान दिल्ली निवासी विनीता पत्नी ओमकार और उसके बेटे लक्ष्य को हालत गंभीर होने के कारण अलीगढ हायर सेंटर रेफर कर दिया। तथा दो अन्य को जिला अस्पताल भेजा है। घटना की सूचना मिलते कोतवाली प्रभारी ललित शर्मा मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों व अज्ञात घायलों की पहचान के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके। जिसमें एक मृतक मेंडू निवासी अश्वनी कुशवाहा पुत्र सुरेन्द्र की पहचान हो गई है।















