Breaking News
Hathras;मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 417 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, 40 मुस्लिम जोड़े भी शामिल,कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि व अधिकारी Hathras;मथुरापुर में अंकुर कौशिक ने कराया पांच बेटियों का सामूहिक विवाह हाथरस में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और MRI सुविधा की मांग,  सौंपा ज्ञापन Harhras;समाज को एकजुट करते हैं धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन : श्वेता चौधरीसर्राफा एसोसिएशन के दीपावली मिलनोत्सव में पालिकाध्यक्ष ने की मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता, व्यापारियों ने किया स्वागत Hathras;मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को भाजपा ने चलाया जागरूकता अभियान,मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता करते पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 417 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, 40 मुस्लिम जोड़े भी शामिल,कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि व अधिकारी

2 5

UP/Hathras। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 417 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। इनमें 40 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हुए विवाह समारोह में जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने नवदंपतियों पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद दिया।समारोह का शुभारंभ विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, विधान परिषद सदस्य ऋषिपाल सिंह सहित जिलाधिकारी और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह की चिंता दूर करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना की धनराशि दोगुनी कर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत दी है। इससे अभिभावकों को बेटियों के विवाह के लिए कर्ज लेने की मजबूरी से बचाया जा रहा है। उन्होंने पात्र परिवारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि जनपद में अब तक करीब 6400 जोड़ों का विवाह इस योजना के तहत कराया जा चुका है।

1 29

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक जोड़े के लिए एक लाख रुपये की व्यवस्था है। इसमें वधू के बैंक खाते में 64 हजार रुपये, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।इस अवसर पर विधायक प्रदीप कुमार, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोकथाम और नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *