Breaking News
Hathras;भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी बनने पर सावित्री रावत का सम्मानडॉली माहौर ने पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत, महिलाओं ने दी शुभकामनाएं Hathras;राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा से 35 नए सदस्य जुड़े, घर-घर जाकर चलाया सदस्यता अभियानजिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के निर्देशन में संगठन का विस्तार, पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का किया स्वागत Hathras;बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, चार संस्थान सील; दो अस्पतालों को नोटिसबेसमेंट में मिला ऑपरेशन थिएटर, मरीजों की फाइलों में चिकित्सकों के नोट और हस्ताक्षर तक नहीं; मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं मिला Hathras;स्वापो की दिवाली फैमिली मीट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां Hathras;जिला अस्पताल में MRI जांच सुविधा शुरू कराने की मांग शासन तक पहुंचीदिव्यांगों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को अलीगढ़-आगरा जाने से मिलेगी राहत, शासन ने कार्यवाही के दिए निर्देश
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी बनने पर सावित्री रावत का सम्मानडॉली माहौर ने पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत, महिलाओं ने दी शुभकामनाएं

1 21

UP/Hathras। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में सावित्री रावत को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। निवर्तमान क्षेत्रीय मंत्री एवं नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉली माहौर ने कोठी बेलन शाह स्थित अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी में सावित्री रावत को पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।समारोह को संबोधित करते हुए डॉली माहौर ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और विकास के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है। इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ा है।सम्मान से अभिभूत सावित्री रावत ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है। उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और लगन से निर्वहन करेंगी। साथ ही संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगी।उन्होंने स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए डॉली माहौर सहित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डौली कुशवाहा, मुस्कान कुशवाह, द्रौपदी अम्मा, सरस्वती अम्मा, अर्चना माहौर, रूबी खान, नुसरत खान, निर्मल माहौर, डॉ. चंचल माहौर और आयुषी माहौर सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

White and Red Modern Simple Blood Donation Poster

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *