UP/Hathras; आगामी त्यौहार धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में एवं हाथरस जंक्शन के लाडपुर चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में लाडपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्रभारी लाडपुर चौकी भारत भूषण झा एवं बल के साथ प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु लगातार सतर्कता एवं चेकिंग अभियान जारी रहेगा।














