Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;सासनी इंटरनेशनल स्कूल में दिवाली मेले का आयोजन, महिला उद्यमियों के स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र

1 2

UP/Hathras; नारी सशक्तिकरण के दौरान हस्‍तनिर्मित सामान के साथ महिलायेहाथरस। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सासनी श्री हनुमान जी पुलिस चैकी क्षेत्र में स्थित सेठ मलूकचन्द्र इंटरनेशनल स्कूल में भव्य दिवाली मेले एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए विशेष रूप से स्टॉल उपलब्ध कराए गए।
शनिवार की देर शाम कार्रक्रम के दौरान लगाई गई स्टॉलों पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में पहुंचे लोगों ने विभिन्न उत्पादों की खरीदारी कर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी शिक्षा देना ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति संस्कार और परंपराओं को भी बढ़ावा देना है। विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को भविष्य के ग्लोबल लीडर्स के रूप में तैयार करना है। इसके लिए स्कूल के क्लासरूम एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित सुविधाओं से युक्त हैं जिससे बच्चों को आधुनिक तकनीक और एआई का ज्ञान मिल सके तथा वे भविष्य में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो दुनिया के नए अवसरों के द्वार खोलती है। कार्यक्रम में पहुंचे हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व आयोजित भजन संध्या में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था। विद्यालय में छोटे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं और व्यवस्थित कक्षाओं को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की कि आसपास के गांवों के बच्चे भी इस विद्यालय में आकर शिक्षा ग्रहण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *