UP/Hathras; सड़क सुरक्षा की मांग पर सड़क पर उतरे लोगहाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी में लगातार हो रहे जानलेवा सड़क हादसों के खिलाफ रविवार को लोगों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर मानव श्रृंखला बनाई और सड़क सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन को कार्रवाई के लिए चेताया। मानव श्रृंखला के जरिए लोगों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि अब हादसों में बेगुनाह लोगों की जान जाने का सिलसिला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में पिछले एक वर्ष के दौरान करीब आधा दर्जन सड़क हादसों में लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब तक सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं हुए हैं। हाथों में बैनर लेकर खड़े लोगों ने ‘आए दिन मौत, प्रशासन मौन’ और ‘अधिक गति मौत को बुलावा’ जैसे नारों के जरिए प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए। मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों ने एकजुटता और जनआक्रोश का प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से लेबर कॉलोनी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनवाने, स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने और वाहनों की अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित करने की मांग की। लोगों की इस एकजुटता ने सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि इस जनआवाज पर प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाता है।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras;सड़क सुरक्षा की मांग पर सड़क पर उतरे लोग, लेबर कॉलोनी में मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन को चेताया
Hathras;सड़क सुरक्षा की मांग पर सड़क पर उतरे लोग, लेबर कॉलोनी में मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन को चेताया
Recommendation for You

UP/Hathras; नारी सशक्तिकरण के दौरान हस्तनिर्मित सामान के साथ महिलायेहाथरस। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य…

UP/Hathras; ट्रेफिक इंस्पेक्टर अनूप सिंह के बेहतर प्रयास से यातायात व्यवस्था सुचारु चलते हुए हाथरस। प्रारंभिक…












