- मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित बतन सिंह और अजय प्रताप सिंह का भी हुआ नागरिक अभिनंदन
- अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी, न्यायालय परिसर में दौड़ी हर्ष की लहर
- हाथरस। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर हाथरस में आज विधिक साक्षरता मिशन (रजि.) की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ अधिवक्ता वासुदेव माहौर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने और पूर्व डीजीसी (फौजदारी) बतन सिंह एडवोकेट व अजय प्रताप सिंह चौहान एडवोकेट को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति/सम्मान पत्र दिए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
समारोह में विधिक साक्षरता मिशन (रजि.) के अध्यक्ष ठा. रामेश्वर सिंह चौहान (एडवोकेट) ने तीनों सम्मानित अतिथियों को पगड़ी व पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस गौरवमयी उपलब्धि पर न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने भारी उत्साह और खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, जिससे पूरे परिसर में हर्ष की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हाथरस के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल (एडवोकेट) ने किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सह-संयोजक विधि प्रकोष्ठ वासुदेव माहौर (एडवोकेट) ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं हर अधिवक्ता की बात और उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने तथा उनका त्वरित समाधान कराने का भरसक प्रयास करूंगा। मैं अधिवक्ताओं के मान-सम्मान के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”
इस गरिमामयी समारोह में मुख्य रूप से मुकेश पाल सिंह जादौन (एडवोकेट), राजेश कुमार दीक्षित (एडवोकेट), अधिवक्ता सम्मेलन हाथरस के पूर्व संयोजक राघव वाष्र्णेय (एडवोकेट), साहब सिंह, अरुण कुमार, मुस्कान वाष्र्णेय, सुंदर सिंह, दक्ष दीक्षित, के.पी. सिंह बघेल, देवी चरण बघेल, महावीर पण्डित सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
Hathras;वासुदेव माहौर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मनोनीत, विधिक साक्षरता मिशन ने पगड़ी व पटका पहनाकर किया भव्य स्वागत














