Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;नेकी की दुकान ने निर्धन परिवारों को बांटी दीपावली की खुशियां, राशन-मिठाई और वस्त्र किए वितरित

1 5

Up/Hathras। नेकी की दुकान संस्था की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में आर्य समाज, सासनी गेट पर निर्धन एवं पात्र परिवारों को राशन सामग्री, खील-बताशे, मिठाई और वस्त्र वितरित किए गए। संस्था ने जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए उन्हें त्योहार की सौगात दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता शर्मा ने किया तथा अध्यक्षता मुकेश कुमार जैन ने की। आयोजन में महेंद्र लांबा, मुकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, केके शर्मा, पुष्पांकर जैन, हरिराम वार्ष्णेय, जनप्रिय उपाध्याय और निरंजन लाल वर्मा ने सहयोग किया। अभिमन्यु भारद्वाज, दीपक राणा, अखिलेश गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता और विजय कुमार जैन लोहिया का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण उपाध्याय, रामशरण शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, शीलू जैन, राजकुमार जैन, यतीश जैन, संजीव जैन, विजय जैन, डॉ. मोहित अग्निहोत्री, बुद्धसेन आर्य, सुरेश अग्रवाल, किशन लाल वर्मा, महेश वर्मा, रामकुमार शर्मा, राकेश बंसल, अतुल आंधीवाल और श्रीकृष्ण शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *