Breaking News
Hathras;राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में कोबरा यूनिट का नेतृत्व करेंगे लाडपुर के आशुतोष त्रिगुणायत प्रधानमंत्री की मौजूदगी में एकतानगर में होने वाले आयोजन में मिली जिम्मेदारी, जनपद में खुशी की लहर Hathras;करवाचौथ की शाम घर से निकले युवक का शव जाऊ नहर पुल के पास मिलाअज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Hathras;ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कथित गलत चालानों के विरोध में भाकियू भानु ने सौंपा ज्ञापनचालानों की निष्पक्ष जांच और किसानों का उत्पीड़न रोकने की मांग, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी Hathras;दिल्ली महारैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बनाई रणनीति1 नवंबर को वोट चोरी के मुद्दे पर प्रस्तावित रैली Hathras;बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा युवक घायल, चालक फरार
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में कोबरा यूनिट का नेतृत्व करेंगे लाडपुर के आशुतोष त्रिगुणायत प्रधानमंत्री की मौजूदगी में एकतानगर में होने वाले आयोजन में मिली जिम्मेदारी, जनपद में खुशी की लहर

1 79

UP/Hathras। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकतानगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह की परेड में हाथरस के कस्बा लाडपुर निवासी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट आशुतोष त्रिगुणायत को कोबरा यूनिट का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली परेड में यह जिम्मेदारी मिलने से जनपद और क्षेत्र का नाम रोशन होगा।आशुतोष त्रिगुणायत वर्तमान में सीआरपीएफ की 207वीं कोबरा वाहिनी में तैनात हैं। उनकी वाहिनी पश्चिम बंगाल में तैनात रहकर देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देशसेवा कर रहे आशुतोष का राष्ट्रीय स्तर के समारोह में कोबरा यूनिट का नेतृत्व करना उनकी उपलब्धि माना जा रहा है।आशुतोष के पिता प्रेमशंकर शर्मा और माता नीता शर्मा लाडपुर में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। बेटे को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलने पर परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *