क्या एंबुलेंस चालक पर प्रशासन कर सकेगा करवाई।
उत्तर प्रदेश/ हाथरस। जिले के हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। हादसा जलेसर रोड लाडपुर मैं जलालपुर चौराहा के पास सुबह करीब 7:00 बजे हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस व पुलिस पहुंची। सूत्रों का कहना है कि एंबुलेंस चालक ने बिना डॉक्टर के बिना एंबुलेंस चालक ने व्यक्ति को मृत्यु घोषित कर दिया और हॉस्पिटल ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद लाडपुर प्रधान ने अपनी बाइक पर घायल को बैठा कर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।














