Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह

1 9

राष्ट्रीय पोषण माह की अवधारणा “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी”।

UP/ Hathras। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने अवगत कराया है कि पोषण अभियान जो की एक बहुविभागी कन्वर्जेंस अभियान है, जिसके तहत मा0 प्रधानमंत्री जी के विजन सुपोषित भारत (कुपोषण मुक्त भारत) के तहत नवे राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय पोषण माह की अवधारणा “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” निर्धारित की गई। है। इस माह का उद्देश्य पोषण, देखभाल एवं बाल विकास हेतु सामुदायिक नेतृत्व वाले कार्यवाही के केंद्र में आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थापित करना तथा आंगनबाड़ियों के प्रति सामूहिक स्वामित्व एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करना है। इस पोषण माह की पांच मुख्य थीम है
1-आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन।
2- आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन।
3-सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही।
4-बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन।
5- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हेतु नगद हस्तांतरण
पोषण माह 2026 के दौरान दिवसवार गतिविधियां आयोजित की जाएगी तथा भारत सरकार द्वारा विकसित जन आंदोलन पोर्टल पर इसकी फीडिंग भी की जाएगी।
नवे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ 9 सितंबर 2026 को वाराणसी से किया जाएगा। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवे राष्ट्रीय पोषण माह के सफल आयोजन हेतु निर्देश जारी किये है। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी भारत सरकार द्वारा निर्धारित दैनिक गतिविधियों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर करना तथा जन आंदोलन पोर्टल पर उसकी फीडिंग कराने के साथ आंदोलन के उद्देश्य को जन भागीदारी के माध्यम से सभी तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *