Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; रामलीला मैदान के लेबर चौराहे पर स्वास्थ्य कैंप, 128 मरीजों का उपचार

Green and White Organic Illustrative Bhim Jayanti Greeting Banner scaled

UP/Hathras। पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को रामलीला मैदान स्थित लेबर चौराहे पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड कैंप आयोजित किया गया। कैंप में श्रमिकों सहित अन्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।कैंप में 15 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 128 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें सात मरीजों की सीबीसी और 38 मरीजों की शुगर जांच कराई गई। जांच में सात मरीजों में हल्का सामान्य बुखार पाया गया। सभी मरीजों को बीमारी के अनुसार आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए जिले के विभिन्न लेबर अड्डों पर लगातार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।कैंप में जिला नगरीय समन्वयक पुष्पेन्द्रवीर, डीआईएसएम आयुष्मान भारत लेखेन्द्र भारद्वाज, चिकित्साधिकारी डा. हरिमोहन कमल सहित चिकित्सकीय टीम, अन्य स्टाफ और आयुष्मान मित्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *