Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; कौमरी गांव में विशाल कबड्डी टूर्नामेंट शुरूइंजीनियर अरुण सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, खिलाड़ियों में उत्साह

1 3

UP/ Hathras: कबडडी प्रतियोगिता का उदघाटन  करते अरूण कुमारहाथरस। गांव कौमरी में विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर अरुण सिंह ने फीता काटकर किया।
मंगलवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि इंजीनियर अरुण सिंह का पटका पहनाकर, पुष्पहार पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया। मुख्यातिथि ने बुजुर्गों और गणमान्य व्यक्तियों को भी माला पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों से कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर आयोजक गवेंद्र कुमार पाठक, संतोष, कादिर, विनय, सुग्रीव, जीतू, पंकज, छोटा, संजू, सलमान, पिंटा, भूरा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *