Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; इन्फ्लूएन्जा-ए के मरीजों के लिए एमडीटीबी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

1 32

UP/ Hathras निर्देश देते मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाशहाथरस। एमडीटीबी चिकित्सालय में इन्फ्लूएन्जा-ए  के संभावित एवं पुष्ट मरीजों के उपचार और निगरानी के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वार्ड की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।बताया गया कि जनपद में अब तक इन्फ्लूएन्जा-ए के दो मरीज सामने आ चुके हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए वार्ड में चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, नर्सिंग अधिकारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।गंभीर श्रेणी के मरीजों को तत्काल उपचार देने, आवश्यकता के अनुसार  जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मरीजों के उपचार के दौरान संक्रमण नियंत्रण प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने तथा स्वास्थ्यकर्मियों का प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन कराने को कहा गया।अस्पताल में आवश्यक दवाएं, ऑक्सीजन,  किट, मास्क, सैनिटाइजर, जांच सामग्री सहित अन्य लॉजिस्टिक उपलब्ध करा दिए गए हैं। स्टाफ की रोस्टर के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने और अनावश्यक अवकाश नहीं देने के निर्देश भी दिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *