Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

कुएं में गिरे नीलगाय के बच्चे को गौरक्षकों ने सुरक्षित निकाला

1 27

कुएं में गिरे नीलगाय के बच्चे को गौरक्षकों ने सुरक्षित निकाला
फोटो —– 7 –नीलगाय के बच्चे को  सुरक्षित  निकालते  गौरक्षक हाथरस।  गाँव रुस्तमपुर गौतना में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा टल गया, जहाँ एक नीलगाय का बच्चा अचानक खुले कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही ‘रुस्तमपुर गौतना गौ रक्षा दल’ की टीम तुरंत हरकत में आई और बिना समय गंवाए मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
गौरक्षकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित तरीके से रस्सी और अन्य साधनों की मदद से नीलगाय के बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। प्राथमिक जाँच के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ पाया गया, जिसे बाद में जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने गौ रक्षा दल की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस राहत एवं बचाव कार्य में गौरक्षक हरीश कुमार वार्ष्णेय, नीरज कुमार वार्ष्णेय, त्रिलोक वार्ष्णेय, जितेंद्र कुमार सूर्यवंशी, समीर सूर्यवंशी और आकाश कुमार रावल मुख्य रूप से मौजूद रहे और सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *