UP/ Hathras: पं. ऋषि कुमार कौशिक को सम्मानित करते हुए हाथरस। ब्रज कला केंद्र की ओर से आगरा रोड स्थित श्री राधाकृष्ण कृपा भवन में पावस ऋतु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ समाजसेवी एवं ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता पं. ऋषि कुमार कौशिक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्याम बाबू चिंतन ने की और संचालन चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया।गोष्ठी में कवियों ने सावन और ब्रज की परंपराओं पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। वक्ताओं ने ऋषि कुमार कौशिक के सामाजिक योगदान की सराहना की। सम्मान से अभिभूत कौशिक ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर हरीशंकर वर्मा, हीरालाल, मनी नरूला, संतोष उपाध्याय, पीयूष अग्निहोत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Hathras; पावस ऋतु गोष्ठी में ऋषि कुमार कौशिक का सम्मान














