Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras: भाजपा जिला महामंत्री बनने पर ठा. राजेश सिंह गुड्डू का जोशीला स्वागत

1 19

UP/ Hathras: राजेश सिंह गुड्डू का स्वागत करते हुए हाथरस। भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. राजेश सिंह गुड्डू को जिला महामंत्री बनाए जाने पर उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के पदाधिकारियों ने उनका पटका व पगड़ी पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया ने कहा कि राजेश सिंह गुड्डू को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से भाजपा को जनपद में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर जिला संरक्षक वकील वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष रनसिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता कौशिक, केसी महाशय, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजरानी शर्मा, जिला सह सचिव मनीष उपाध्याय, रोबिन सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राजेश सिंह गुड्डू को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *