Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गुहार, सोलर लगवाया फिर भी भरना पड़ रहा पूरा बिजली बिलनेट मीटरिंग नहीं होने का आरोप, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत निस्तारण पर भी उठाए सवाल

1 18

UP/ Hathras: 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गुहार, सोलर लगवाया फिर भी भरना पड़ रहा पूरा बिजली बिलनेट मीटरिंग नहीं होने का आरोप, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत निस्तारण पर भी उठाए सवालफोटो —–2 –सुनीता कुमारीहाथरस। सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के मुंशी गजाधर सिंह मार्ग निवासी 91 वर्षीय सुनीता कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके घर पर लगे सोलर सिस्टम से उत्पादित बिजली का पिछले दो महीनों से मुख्य बिजली मीटर की रीडिंग में समायोजन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते उन्हें सोलर सिस्टम होने के बावजूद पूरा बिजली बिल जमा करना पड़ रहा है।सुनीता कुमारी के अनुसार उन्होंने समस्या को लेकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर 14 जुलाई को की गई शिकायत का भी बिना समस्या का समाधान किए 21 जुलाई को निस्तारण कर दिया गया। इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से मिली।उन्होंने बताया कि जुलाई में 2935 रुपये तथा अगस्त में 623 यूनिट खपत दर्शाते हुए 3689.60 रुपये का बिजली बिल जारी किया गया है। उनका कहना है कि सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली का उचित समायोजन होने पर बिल में काफी कमी आ सकती है।91 वर्षीय सुनीता कुमारी ने भावुक होकर कहा कि यदि विभाग सोलर की रीडिंग को बिजली बिल में समायोजित नहीं कर सकता तो उनका सोलर सिस्टम ही हटवा दिया जाए, ताकि बार-बार शिकायत करने और मानसिक परेशानी से मुक्ति मिल सके। उन्होंने राज्य सरकार एवं विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।यह मामला एक वरिष्ठ नागरिक की परेशानी के साथ सोलर ऊर्जा व्यवस्था में नेट मीटरिंग और बिल समायोजन की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े करता है। मामले के समाधान में देरी से सौर ऊर्जा अपनाने वाले अन्य उपभोक्ताओं की चिंताएं भी बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *