UP/ Hathras: मधुबालाहाथरस। नेत्रदान पखवाड़े के दौरान शहर में पहली बार देहदान कर्तव्य संस्था द्वारा 127वां नेत्रदान कराया गया। वरिष्ठ व्यापारी राजीव अग्रवाल मोनू की करीब 78 वर्षीय माता मधुबाला अग्रवाल के निधन के बाद परिवार की सहमति से उनके नेत्रदान की प्रक्रिया डॉ. श्रॉफ आई केयर, वृंदावन के सहयोग से पूरी कराई गई। बताया गया कि उनकी आंखें दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी ला सकेंगी।अलीगढ़ रोड स्थित बसंत बाग कॉलोनी निवासी मधुबाला अग्रवाल का गुरुवार सुबह निधन हो गया था। जीवित रहते उन्होंने नेत्रदान का संकल्प लिया था। निधन के बाद पुत्र राजीव अग्रवाल सहित पूरे परिवार ने उनके संकल्प को पूरा कराने में सहयोग किया। सूचना मिलने पर संस्था के डॉ. एसके गौड़ ने डॉ. श्रॉफ आई केयर के डॉ. रोशन को जानकारी दी, जिसके बाद टीम ने पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई। उनका अंतिम संस्कार यमुना घाट, मथुरा में किया गया।प्रमुख समाजसेवी एवं ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने कहा कि शहर में पहली बार संस्था के माध्यम से नेत्रदान होना गौरव और मानवता के लिए प्रेरणादायी कदम है। धन-संपत्ति का दान व्यक्ति को सुविधाएं दे सकता है, लेकिन नेत्रदान किसी व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है। उन्होंने लोगों से नेत्रदान के प्रति जागरूक होकर इस मानवीय मुहिम में सहयोग करने का आह्वान किया।संस्था के सचिव डॉ. जयंत शर्मा ने कहा कि हाथरस में उठाया गया यह पहला कदम बताता है कि लोग रूढ़िवादिता छोड़कर मानवीयता को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने राजीव सहित पूरे परिवार के सहयोग की सराहना की। इस कार्य में एडमिन राजीव का विशेष योगदान रहा।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras; मधुबाला की आंखें दो लोगों की जिंदगी करेंगी रोशनमरणोपरांत नेत्रदान कर परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल
Hathras; मधुबाला की आंखें दो लोगों की जिंदगी करेंगी रोशनमरणोपरांत नेत्रदान कर परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल














